Daily Horoscope
✕

कोरोना से जंग: आज से 4 दिन का ‘टीका उत्सव’, 45 पार के अधिकतम लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य

Updated: रविवार, 11 अप्रैल 2021 (07:39 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश में आज से देश में 4 दिन के ‘टीका उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिकतम योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना है। टीका उत्सव से पहले कुछ राज्यों ने टीके की आपूर्ति में कमी का मुद्दा उठाया है, वहीं केंद्र ने कहा है कि सभी राज्यों को पर्याप्त संख्या में टीके आवंटित किए गए हैं।
 
‘टीका उत्सव’ के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे कई राज्य योग्य लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोगों से अपील की है कि ‘टीका उत्सव’ के दौरान बड़ी संख्या में वे टीका लगवाएं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने 85 दिन में 10 करोड़ टीके लगाए हैं और वह दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण अभियान चलाने वाला देश बन गया है। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को टीके की 10 करोड़ खुराक देने में 89 दिन लगे जबकि चीन को इस कार्य में 102 दिन लग गए।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी भारत में सबसे तेज टीकाकरण को दर्शाने वाला एक चार्ट ट्वीट किया और इसे ' स्वस्थ एवं कोविड मुक्त भारत के लिए मजबूत प्रयास करार दिया।'
 
कोविड-19 की स्थिति और टीकाकरण अभियान की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि उन सभी लोगों का टीकाकरण कराने पर ध्यान केंद्रित करें जो 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कभी-कभी इससे माहौल बदलने में मदद मिलती है। ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को है और 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती है। क्या हम ‘टीका उत्सव’ का आयोजन कर सकते हैं और ‘टीका उत्सव’ का माहौल बना सकते हैं?’

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख