dharma sangrah

मेरठ में 4 आशा वर्करों में Delta Plus वैरिएंट की आशंका से हड़कंप

Updated: शुक्रवार, 25 जून 2021 (23:38 IST)
मेरठ। कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर का कहर अभी थमा भी नहीं था कि इसी बीच कोरोना के दूसरे स्वरूप डेल्टा प्लस वैरिएंट के मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इस वायरस के संक्रमण की रफ्तार अभी धीमी है, इसने 3 राज्यों में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 4 आशा कार्यकर्ताओं में डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण दिखाई देने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इन चारों की सैंपलिंग करके जांच के लिए भेज दी है। डेल्टा प्लस वैरिएंट की संभावना के चलते अब लोगों के दिलों में पहले से ज्यादा दहशत बैठ गई है।

मेरठ में जिन चार आशा कार्यकर्ताओं में डेल्टा वैरिएंट की संभावना जताई जा रही है, वह सभी एक ही स्थान पर मिलकर काम कर रही थीं। ये मेरठ के बिजौली गांव में आशा कार्यकर्ता के रूप में तैनात हैं। तबीयत खराब होने के बाद इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे लैब भेज दिए गए हैं।

डेल्टा प्लस के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि डेल्टा प्लस कोरोना का बदला स्वरूप है, जिस तरह कोरोना के डेल्टा स्वरूप ने दूसरी लहर में अपना उत्पात मचाया है, डेल्टा प्लस वैरिएंट उससे कई गुना घातक हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलोजी लैब के माध्यम से सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए हैं।
ALSO READ: खुशखबर, Coronavirus के हर वैरिएंट का खात्मा करेगी यह वैक्सीन!
मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन का कहना है कि मेरठ के अंदर डेल्टा वैरिएंट की कोई आशंका नहीं है, चूंकि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में डेल्टा वैरिएंट के मामले मिले हैं, इसलिए सतर्कता बरती जा रही है।
ALSO READ: COVID-19 : लार के नमूने से हो सकेगी Coronavirus की जांच
मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के बिजौली गांव में 4 लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे भेजे गए हैं, ये चारों आशा वर्कर हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद ही यह क्लियर हो पाएगा कि यह कौनसा वैरिएंट है?

वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र का कहना है कि डेल्टा वैरिएंट देश में पहले से है। इसी के चलते दूसरी लहर में इतनी तबाही मची थी, लेकिन अब इसमें बदलाव होने से यह और भी खतरनाक है, यह बदलाव अब डेल्टा प्लस के नाम से जाना जा रहा है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख