Daily Horoscope

घर पहुंचने से पहले साढ़े 4 साल के प्रवासी बच्चे की मौत

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (08:15 IST)
मुजफ्फरपुर। एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन के बिहार में मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एक प्रवासी मजदूर के बच्चे की मृत्‍यु हो गई। मृतक के पिता मकसूद आलम उर्फ मोहम्मद पिंटू दिल्ली में रहकर घर की रंगाई-पोताई करते थे और लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हो जाने और आर्थिक तंगी के कारण पत्नी जेबा के साथ सोमवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुजफ्फरपुर ईद के ही दिन पहुंचे थे।

पश्चिमी चंपारण जिला निवासी मकसूद ने आरोप लगाया कि अत्यधिक गर्मी के कारण उनका बच्चा बीमार पड़ गया। जब तक ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंचती, उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उन्होंने अपने बेटे के लिए कुछ दूध तलाशने का हरसंभव प्रयास किया।

दुखी पिता ने कहा, हमने सोचा था कि ईद पर घर पहुंचने की संभावना हमारे लिए अच्छा शगुन है। कौन जानता था कि हमारे साथ कुछ और होना था।

वहीं राजकीय रेल पुलिस उपाधीक्षक रमाकांत उपाध्याय ने मकसूद के आरोप से इंकार करते हुए कहा, उक्त परिवार दानापुर जाने वाली एक ट्रेन में चढ़ गया और उनका लड़का पहले से ही अस्वस्थ था। ट्रेन में सवार होने के बाद वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था।

दानापुर से वे सीतामढ़ी जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे, जिसका पड़ाव मुज़फ़्फ़रपुर जंक्शन पर भी है। यहां ट्रेन के रुकने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पश्चिम चंपारण की उनकी यात्रा के लिए व्यवस्था की गई थी, इसके अलावा अनुग्रह राशि का भी भुगतान किया गया था। सोमवार को ही प्रवासी मजदूरों को लेकर मुजफ्फरपुर पहुंची एक अन्य ट्रेन में एक महिला की स्टेशन पहुंचने से कुछ समय पहले मौत हो गई।

कटिहार जिला निवासी और दो बच्चों की मां तथा मानसिक तौर पर विक्षिप्त अरविना खातुन (35) गुजरात में अपनी बहन और बहनोई के साथ रहती थी और श्रमिक स्पेशल ट्रेन में बीमार पड़ गई थी।

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई और उसके परिजनों द्वारा सहयात्रियों की मदद से उसका शव नीचे उतारा गया था। इसका सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। महिला का शव वाहन के इंतजाम में मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पड़ा था। शव पर डाले गए कपड़े पर उसकी एक साल की बेटी दिख रही है।
उपाध्याय ने कहा कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने और अन्य औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद उसे कटिहार स्थित उसके घर भेज दिया गया।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख