Hanuman Chalisa
✕

भारी पड़ा हवाई सफर, अहमदाबाद से गुवाहाटी की उड़ान में 2 यात्री कोरोना संक्रमित

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (08:22 IST)
नई दिल्ली। स्पाइसजेट की अहमदाबाद से दिल्ली होते हुए गुवाहाटी जाने वाली उड़ान में सोमवार को 2 यात्री कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए। एयरलाइन ने बुधवार को यह जानकारी दी। करीब 2 महीने के अंतराल के बाद देश में घरेलू यात्री उड़ानें सोमवार से ही शुरू की गई थीं।
 
स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, 'अहमदाबाद से गुवाहाटी के लिए स्पाइसजेट की उड़ान में 25 मई को यात्रा करने वाले दो यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इन यात्रियों ने एसजी-8194 (अहमदाबाद-दिल्ली) और एसजी-8152 (दिल्ली-गुवाहाटी) में यात्रा की थी।'
 
एयरलाइन ने कहा, 'गुवाहाटी पहुंचने के बाद यात्रियों के नमूनों की जांच की गई थी और इन्हें पृथक-वास में रखा गया था। जांच रिपोर्ट 27 मई को आई। चालक दल को पृथक-वास में भेजा गया है और स्पाइसजेट सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग स्थापित करके उन यात्रियों को सूचित कर रही है, जिन्होंने इन लोगों के साथ यात्रा की थी।'
 
इससे पहले, मंगलवार को इंडिगो ने कहा था कि 25 मई की शाम को उसकी चेन्नई से कोयंबटूर की उड़ान में सवार एक मुसाफिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
 
एअर इंडिया ने बुधवार को बताया कि एलायंस एयर की राष्ट्रीय राजधानी से लुधियाना की उड़ान में सवार एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद चालक दल के 5 सदस्यों समेत कुल 41 लोगों को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख