Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश के राजभवन परिसर में मिले 6 कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (08:23 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल के निवास स्थान राजभवन से 6 कोरोना संक्रमित मरीजों के पाए जाने के बाद भोपाल जिला प्रशासन ने इसे निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है। जिला कलेक्टर तरुण पिथोड़ो ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
 
राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राजभवन परिसर में कोविड-19 का पहला मरीज मिलने के बाद राज्यपाल लालजी टंडन का नमूना भी जांच के लिए लिया गया है।
 
सूत्रों ने बताया कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में स्थित राजभवन परिसर में कर्मचारियों के आवास वाले क्षेत्र से छह कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन आवासों को केन्द्र मानते हुए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।  यहां रहने वाले सभी लोगों को अपने घरों में क्वारंटाइन में रहना होगा तथा यहां आवाजाही बंद रहेगी।
 
इस बीच, राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज भवन के एक कर्मचारी का पुत्र कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था। 
 
उन्होंने बताया कि यह कर्मचारी अपने परिवार के साथ राजभवन परिसर में कर्मचारियों के लिए बने आवास में रहता है। इसके बाद इस कर्मचारी के परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए।
 
राजभवन परिसर में कर्मचारियों के क्वार्टर वाले भाग में गतिविधियों को रोक दिया गया है और कोरोना संक्रमित सभी 6 लोगों को राजभवन से पृथक कर दिया गया है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल के घर पर काम करने वाले कर्मचारियों को परिसर में ही अतिथि निवास में स्थानांतरित कर दिया गया है, हालांकि, जांच में इन कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया है। संक्रमित व्यक्ति कभी राज्यपाल से संपर्क में नहीं थे। 
 
उन्होंने बताया कि राज्यपाल के संपर्क में रहने वाले घर के 6-7 कर्मचारी का कोरोना परीक्षण किया गया है, जिनमें इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर इन कर्मचारियों को अतिथि गृह में स्थानांतरित कर दिया गया है।
 
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार सभी दिशा निर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

अगला लेख