sundarkand
✕

कोलकाता स्थित CISF इकाई में Corona के 38 मामले आए सामने

Updated: बुधवार, 13 मई 2020 (17:01 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में बुधवार को कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए जिनमें से ज्यादातर मामले कोलकाता स्थित जीआरएसईएल इकाई से हैं। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसईएल) में तैनात सीआईएसएफ इकाई में कोरोना वायरस के 38 मामले सामने आए हैं।

जीआरएसईएल हुगली नदी के तट पर स्थित युद्धपोत निर्माण प्रतिष्ठान है। इस इकाई में पदस्थ 55 वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रैंक के अधिकारी की सोमवार को कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसईएल) में तैनात सीआईएसएफ इकाई में कोरोना वायरस के 38 मामले सामने आए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एक को छोड़कर सभी मामले पिछले 24 घंटों में सामने आए हैं।

जीआरएसईएल सामरिक रूप से महत्वपूर्ण युद्धपोत निर्माण प्रतिष्ठान है जो नौसेना और तटरक्षक बल की युद्धक आवश्यकताओं को पूरा करता है। आतंकवाद से इस प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए 2016 में यहां सीआईएसएफ को तैनात किया गया था।

बल के दिवंगत अधिकारी का कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके पांच मई को इस बीमारी से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिसबलों में अब तक इस बीमारी के कारण कुल छह मौतें हुई हैं। इनमें से अधिकतम तीन मौतें सीआईएसएफ में हुई हैं जबकि सीमा सुरक्षाबल में दो और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल में एक जवान की मृत्यु हुई है।
कोरोना वायरस के 41 नए मामलों के साथ ही 1.62 लाख कर्मियों वाले बल में अब 109 लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। इनमें से बल की, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात इकाई में 28 मामले, अहमदाबाद हवाईअड्डे पर तैनात इकाई में पांच और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन मामले हैं।(भाषा)
सांकेतिक फोटो

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख