dharma sangrah
✕

केरल में आए 3671 Corona केस, प्रवासियों की होगी मुफ्त RT-PCR जांच

Updated: शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (21:49 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के नए मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर वह लौटने वाले सभी प्रवासियों की मुफ्त आरटी-पीसीआर जांच करेगी। राज्य में और 3671 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद इस महामारी के कुल मामले 10.52 लाख हो गए हैं।

कोविड-19 के 14 और मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में अब तक 4164 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। जो नए मामले सामने आए हैं उनमें तीन ब्रिटेन से लौटे लोग हैं। फिलहाल राज्य में 51000 से अधिक मरीज उपचाररत हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के. सैलजा ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण का पता लगाने के लिए सबसे उपयुक्त समझा जाने वाला आरटी-पीसीआर परीक्षण कराने का निर्णय केंद्र के निर्देश के बाद लिया गया है, क्योंकि पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 के मामले तीस फीसदी से अधिक बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्य को हवाई अड्डों पर जांच तेज करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, राज्य सरकार राज्य में पहुंचने वाले प्रवासियों की मुफ्त आरटी-पीसीआर जांच करेगी और परिणाम उन्हें बताया जाएगा। मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार ने हमें यह भी सूचित किया है कि देश में 16 राज्यों में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर आने की आशंका है।

शुक्रवार को सैलजा ने बताया कि 3671 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10,52,706 हो गई।ब्रिटेन से लौटे और संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 94 हो गई है जिनमें से शुरुआत में 11 व्यक्तियों में कोरोनावायरस का नया प्रकार पाया गया है।

राज्य में संक्रमण दर 5.41 फीसदी है। अब तक 1,13,39,805 नमूनों की कोविड-19 जांच कराई जा चुकी है। मंत्री ने कहा, जो लोग आज संक्रमित पाए गए, उनमें से 91 बाहर से राज्य में पहुंचे हैं तथा 3317 संक्रमितों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए। 250 लोगों के बारे में यह पता नहीं चल पाया कि वे कैसे संक्रमित हुए। संक्रमितों में 13 स्वास्थ्यकर्मी हैं।

इस बीच 4,142 मरीजों के ठीक हो जाने के साथ ही अब तक 9,96,514 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। फिलहाल 51,390 मरीजों का उपचार चल रहा है।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख