Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र में COVID-19 से अब तक 33 पुलिसकर्मियों की मौत, 2,562 संक्रमित

Updated: रविवार, 7 जून 2020 (17:44 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 से पुलिस के एक अधिकारी समेत कम से कम 33 कर्मियों की मौत हो चुकी है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 2,562 पुलिसकर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने कहा कि मारे गए इन 33 पुलिसकर्मियों में 18 मुंबई पुलिस से हैं।
 
इस समय राज्य पुलिस बल के 1,497 कर्मियों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है जिनमें 196 अधिकारी शामिल हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि इनके अतिरिक्त लॉकडाउन के दौरान 260 पुलिसकर्मियों पर हमले किए गए और इन मामलों में 841 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमलों में करीब 86 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान 45 स्वास्थ्य कर्मियों पर भी हमले किए गए।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करना) के तहत 1,23,424 मामले दर्ज किए हैं।
 
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अवैध तरीके से परिवहन के 1,330 मामले दर्ज किए गए और इन मामलों में 23,866 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 80 हजार से अधिक वाहन जब्त किए गए। अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने अनेक अपराधों के मामले में 6.62 करोड़ रुपए का जुर्माना भी वसूला।
 
पुलिस नियंत्रण कक्षों में कार्यरतकर्मियों ने लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 से संबंधित सवालों और शिकायतों से जुड़े 1 लाख से अधिक फोन कॉल सुने। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख