Hanuman Chalisa
✕

300 से अधिक लोगों का अंतिम संस्कार करने वाला व्यक्ति कोरोना से जंग हारा

Updated: मंगलवार, 18 मई 2021 (17:18 IST)
हिसार (हरियाणा)। कोरोनावायरस महामारी फैलने के बाद से कोविड-19 के 300 से अधिक मृत मरीजों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने वाले हिसार नगर निगम के एक अधिकारी की संक्रमित होने के महज 2 दिन बाद मृत्यु हो गई। नगर निगम के प्रवक्ता ने बताया कि प्रवीण कुमार (43) की सोमवार रात को एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। वे कोरोनावायरस के मरीजों के शवों का अंतिम संस्कार के लिए निगम द्वारा बनाई गई टीम के प्रमुख थे।

ALSO READ: Ground Report :महंगे इलाज के डर से गांव में कोरोना जांच से बच रहे लोग,अस्पताल जाने पर परिवार के बर्बाद होने का खौफ
 
प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने पिछले साल से अब तक 300 से अधिक कोविड से मरे लोगों का अंतिम संस्कार किया था। वे 2 दिन पहले ही संक्रमित पाए गए थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑक्सीजन स्तर गिरता चला गया और उन्होंने दम तोड़ दिया।

 
कुमार यहां नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष भी थे। मंगलवार को यहां ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट पर कोविड-19 दिशा-निर्देशों के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

अगला लेख