Daily Horoscope
✕

राजस्थान में Corona के 83 नए मामले आए सामने, 3 और लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 21 मई 2020 (12:07 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 3 और लोगों की मौत होने के मामले गुरुवार को सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। इस बीच राज्य में संक्रमण के 83 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,098 हो गई है।
ALSO READ: Lockdown नियमों में ढील के बाद राजस्थान में सामान्य होता दिखा जनजीवन
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को जयपुर, भरतपुर एवं सीकर में 1-1 संक्रमित व्यक्ति की मौत के मामले सामने आए। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक मरने वाले लोगों की कुल संख्या 150 हो गई है। केवल जयपुर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 74 है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 13 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
 
इस बीच राज्य में गुरुवार सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 83 नए मामले सामने आए। इनमें डूंगरपुर में 28, उदयपुर में 10, जयपुर में 8, नागौर में 8, राजसमंद में 6, बीकानेर में 6, अलवर में 4 और भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा एवं बाड़मेर में 2-2 नए मामले शामिल हैं। उत्तरप्रदेश का 1 व्यक्ति भी यहां संक्रमित पाया गया है।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख