suvichar
✕

पिथौरागढ़ में कोरोना Delta Plus वेरिएंट के 3 मामले सामने आने से हड़कंप

Updated: शनिवार, 28 अगस्त 2021 (14:45 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के नेपाल और चीन सीमा से लगे भारत के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में कोरोना डेल्टा प्लस वेरिएंट के 3 मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। इस सीमांत जिले पिथौरागढ़ में कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट की यह दस्तक खौफनाक मानी जा रही है। पूर्व में संक्रमित मिले 3 लोगों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

ALSO READ: फिर से डरा रहा Corona : देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार 759 नए मामले दर्ज, 509 की मौत
 
धारचूला सीएचसी को पिथौरागढ़ जिले के सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने एक पत्र जारी करके कहा है कि पूर्व में धारचूला के 3 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इनमें 2 भारतीय व 1 नेपाली नागरिक शामिल था। हल्द्वानी लैब से डेल्टा प्लस वेरिएंट की पहचान को इन लोगों के सैंपल नई दिल्ली स्थित एनसीडीसी लैब भेजे गए 24 अगस्त को तीनों लोगों के सैंपल में कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट एवाई.12 होने की पुष्टि हुई है।

ALSO READ: 12 साल से अधिक बच्चों के लिए कोरोना वैक्‍सीन, जानिए Zycov-d अन्‍य वैक्सीन से है कैसे अलग
 
सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने चिकित्सा प्रभारी को रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है। उन्होंने तीनों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग करने, परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लेने को कहा है। हालांकि जिन लोगों में डेल्टा प्लस वैरिएंट होने की पुष्टि हुई है, उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है।
लेखक के बारे में
निष्ठा पांडे
Nishtha Pandey.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख