dharma sangrah

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, 293 नए मामले

Updated: सोमवार, 15 जून 2020 (00:08 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 10 और लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 292 हो गई। इसके साथ ही 293 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 12694 हो गई। इनमें से 2836 रोगी अभी उपाचाराधीन हैं।
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जयपुर में छह, भरतपुर में दो, श्रीगंगानगर और पाली में एक-एक कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है।

इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 292 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 133 हो गई है जबकि जोधपुर में 27, कोटा में 18, भरतपुर में 17, अजमेर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 18 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
 
उन्होंने बताया कि रविवार को केवल जयपुर में कोरोना वायरस से 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राजधानी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकर 2532 पहुंच गई है।
 
रविवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में संक्रमण के 293 नए मामले सामने आए। इनमें भरतपुर में 61, धौलपुर में 44, जोधपुर में 30, जयपुर में 27, सिरोही में 19, पाली एव नागौर में 14-14, सीकर एवं अलवर में 12-12, बाडमेर में 11, बीकानेर एवं अजमेर में नौ-नौ, दौसा और झुंझुनूं में चार-चार, उदयपुर, करौली और भीलवाड़ा में तीन-तीन, चित्तौड़गढ़-चूरू-हनुमानगढ-में दो-दो, कोटा में एक नए मरीज शामिल हैं।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

Show comments

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

मध्य प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा, 2 रुपए प्रति किलोमीटर से देना होगा किराया

अगला लेख