dharma sangrah
✕

पलायन का दर्द : हैदराबाद से पैदल चले 29 प्रवासी मजदूर, 1 माह में पहुंचे झारखंड

Updated: शनिवार, 9 मई 2020 (17:06 IST)
मेदिनीनगर। कोरोना काल के बीच प्रवासी मजदूरों का पलायन थम नहीं रहा है। तेलंगाना के हैदराबाद से 29 प्रवासी मजदूरों का एक जत्था पैदल चलकर शनिवार को झारखंड के मेदिनीनगर पहुंचा, जिसे पुलिसकर्मियों ने कोविड-19 जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मजदूरों के इन जत्थे पर पुलिस की नजर शनिवार को उस समय पड़ी जब वे मेदिनीनगर के तटवर्ती नदी कोयल सेतु की छांव में बैठे आराम कर रहे थे।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मजदूरों का उक्त दल तेलंगाना से पैदल ही सड़क मार्ग से अपने घरों की ओर लौटा है। सभी मजदूर पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जो तेलांगना में दिहाङी मजदूरी करके आजीविका चलाते थे।
 
इन मजदूरों में शामिल 24 वर्षीय दिलीप कुमार ने बताया कि हम एक निर्माण कंपनी में काम करते थे और जैसे ही लॉकडाउन की घोषणा हुई वैसे ही मालिक ने उन्हें काम पर आने से मना कर दिया।

मौके पर मौजूद पुलिस उपनिरीक्षक पूजा उरांव ने बताया कि ये मजदूर पिछले 10 अप्रैल को हैदराबाद से चले थे और आज सुबह यहां पहुंचने के बाद कोयल नदी के तट पर आराम कर रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि सभी मजदूरों को कोविड-19 की जांच के बाद उन्हें क्वारंटाइन रखने के प्रबंध किए जा रहे हैं। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अगला लेख