ramcharitmanas

इंदौर में सर्वाधिक 272 Corona मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार के नजदीक

Updated: सोमवार, 31 अगस्त 2020 (01:11 IST)
इंदौर। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर (Indore news) में रविवार को एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ और सर्वाधिक 272 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों को मिलाकर शहर में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 13 हजार के करीब पहुंच गया है। 4 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 393 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई है।
ALSO READ: इंदौर : ठीक से मास्क नहीं लगाने पर 200 रुपए का जुर्माना, कलेक्टर ने कहा- लापरवाही से बढ़ रहे मामले
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार शहर में रविवार को 2994 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2693 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 272 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 हजार 992 पर पहुंच गई है, जो शहरवासियों के लिए डराने वाली है।
ALSO READ: मध्य प्रदेश में Corona मामलों में आई तेजी, लापरवाही बनी कारण...
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार रविवार को 1153 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 2 लाख 13 हजार 422 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 10667 है। 
रविवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 87 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 8934 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3665 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
लापरवाही पर लगेगा 200 रुपए का जुर्माना : इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों का असली कारण लोगों की लापरवाही है। शहरवासी मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इसी कारण जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थलों पर ठीक तरह से मास्क का इस्तेमाल करते नहीं मिलेगा, उस पर 200 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।
 
अगस्त में इंदौर में कोराना के 5,544 मरीज मिले : इंदौर की आबादी करीब 35 लाख है। महज अगस्त महीने में (1 से 30 अगस्त) के बीच शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,544 मरीज सामने आए हैं। अब तक शहर में कोरोना से 393 मरीज अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। रोजाना नए कोरोना विस्फोट ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख