dharma sangrah
✕

देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 27 लाख के पार, 64531 नए मामले आए सामने

Updated: बुधवार, 19 अगस्त 2020 (11:40 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 64,531 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में कुल संक्रमितों की संख्या 27,67,273 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 20 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 73.64 प्रतिशत हो गई।
ALSO READ: कोरोनावायरस: क्या अब दुनिया में जवान लोग फैला रहे हैं संक्रमण?
मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,092 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 52,889 हो गई, हालांकि मौत के मामलों में गिरावट आई है और इसकी दर अब 1.91 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 6,76,514 लोगों का कोरोनावायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 24.45 प्रतिशत है। अभी तक 20,37,870 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। देश में 7 अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार पहुंचे थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 18 अगस्त तक 3,17,42,782 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 8,01,518 नमूनों की जांच मंगलवार को ही हुई। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख