biodatamaker
✕

इंदौर में फिर Corona विस्फोट, 247 नए पॉजिटिव मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 11408

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2020 (00:21 IST)
इंदौर। इंदौर (Indore news) में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के बीच एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ और 247 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों को मिलाकर शहर में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार 408 पर पहुंच गया है। 4 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 364 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई है।
 
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार शहर में रविवार को 2591 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2311 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 194 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11 हजार 408 पर पहुंच गई है, जो शहरवासियों के लिए डराने वाली है।
 
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार रविवार को 1323 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 1 लाख 95 हजार 511 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। विभिन्न अस्पतालों से 160 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 7874 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3170 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख