biodatamaker

नोएडा में अब 24 घंटे वैक्सीनेशन, रात में भी लग सकेगी कोरोना वैक्सीन

Updated: शनिवार, 29 मई 2021 (16:20 IST)
नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के शीर्ष अधिकारियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ इसे पूर्ण टीकाकरण वाला पहला जिला बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत नोएडा में अब एक ऐसा वेक्सीनेशन सेंटर खोला गया है जहां 24 घंटे वैक्सीन लगाई जा सकेगी। 
 
नोएडा के सेक्टर 137 में स्थित फेलिक्स अस्पताल ने इस वैक्सीन सेंटर की शुरुआत की है। जहां किसी भी वक्त जाकर वैक्सीन लगवाई जा सकती है। सेंटर की शुरुआत से ही यहां भारी भीड़ उमड़ रही है। बताया जा रहा है कि यह देश का एकमात्र ऐसा सेंटर है जहां 24 घंटे लगाई जा सकती है। इस सेंटर पर ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की भी शुरुआत की गई है।
 
गौतमबुद्ध नगर की अनुमानित आबादी 21 लाख की है जिसमें से करीब 15-16 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाना है। शुक्रवार तक 5.71 लोगों को टीके की खुराक लग चुकी है।
 
बयान के अनुसार गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश में टीकाकरण के मामले में लखनऊ के बाद दूसरे स्थान पर है लेकिन जनसंख्या के अनुपात में टीकाकरण के लिहाज से यह पहला जिला है।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

अगला लेख