Hanuman Chalisa

Corona India Update: कोरोना के 2112 नए मामले, उपचाराधीन मरीज घटे, टीकों की लगीं 219.53 करोड़ खुराकें

शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (11:01 IST)
नई दिल्ली। देश में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 2,112 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,40,748 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 24,043 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में टीके की 219.53 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 4 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,28,957 पर पहुंच गई है। इन 4 लोगों में केरल में संक्रमण से जान गंवाने वाले वे 3 लोग भी शामिल हैं जिनके नाम मृतकों के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए सूची में जोड़े गए हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कुल संक्रमितों की तुलना में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 0.05 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 994 लोगों के संक्रमण से उबरने की जानकारी मिली है। शुक्रवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 25,037 थी।
 
टीके की लगीं 219.53 करोड़ खुराकें : स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 1.01 प्रतिशत दर्ज की गई। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.97 प्रतिशत रही। संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,87,748 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में टीके की 219.53 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ से अधिक हो गई थी। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ से अधिक हो गए थे।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट में अंतरर्कलह, नृपेंद्र मिश्रा बोले- मुझे बैठक में नहीं बुलाया, धर्म सेना प्रमुख का पलटवार- ट्रस्ट नहीं ये गिरोह है

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

जनसेवा सर्वोपरि, प्रतिकूल मौसम में भी CM योगी ने किया जनता दर्शन

JioFinance से अब सिर्फ 24 रुपए से भरें ITR, साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

अगला लेख