dharma sangrah
✕

देश में अब तक 21 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट, 1.17 करोड़ को लगा कोरोना वैक्सीन

Updated: मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (12:16 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,584 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,16,434 हो गई है। इनमें से 1.07 करोड़ से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अब तक 21 करोड़ से ज्यादा का कोरोना टेस्ट हो चुका है जबकि 1,17,45,552 को कोरोना का टीका लग चुका है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 78 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,56,463 हो गई।
 
आकंड़ों के अनुसार, कुल 1,07,12,665 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.24 प्रतिशत हो गई। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। देश में अभी 1,47,306 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.34 प्रतिशत है।
 
देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 22 फरवरी तक 21,22,30,431 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,78,685 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी। (भाषा) 
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

अगला लेख