Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 : कोरोनावायरस का फिर होने लगा विस्फोट, महाराष्ट्र बन रहा हब, NCP नेता छगन भुजबल फिर वायरस की चपेट में

Updated: मंगलवार, 28 मार्च 2023 (20:12 IST)
नासिक। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता छगन भुजबल (chhagan bhujbal) ने मंगलवार को बताया कि उनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले भी भुजबल महामारी के दौरान कोविड-19 से ग्रस्त हुए थे।
 
महाराष्ट्र में अब कोरोनावायरस डरा रहा है। महाराष्ट्र में कोविड के 205 नए मामले आए हैं, जिसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 81,42,059 हो गई है। कोविड से राज्य में अभी तक 1,48,435 लोगों की मौत हुई है।
 
राकांपा नेता भुजबल ने अपने संक्रमित होने की सूचना ट्विटर पर साझा की है। वह हाल ही में नासिक जिले में स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र येओला के दौरे पर गए थे।
 
भुजबल ने कहा कि येओला से नासिक लौटने के बाद से उन्हें बुखार है। सोमवार को उन्होंने कोविड की जांच करायी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
 
राकांपा नेता ने पिछले दो-तीन दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से कहा है कि अगर उन्हें बुखार, सांस लेने में परेशानी, जुकाम और गला खराब हो तो वे तत्काल अपना कोविड जांच कराएं।
 
पूर्व मंत्री ने लोगों से मास्क लगाने और हैंड सेनेटाइजर का उपयोग करने को भी कहा है। नासिक जिले में मंगलवार को 11 नये मामले मिले हैं। जिले में अभी तक कुल 4,82,642 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख