shradh paksha
✕

इंदौर में कोविड-19 के 2 और मरीज मिले, महामारी के कोई लक्षण नहीं

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (15:59 IST)
2 more Covid-19 patients found in Indore : मध्यप्रदेश के इंदौर में कोविड-19 (Covid-19) के 2 और मरीज मिलने के बाद इस महामारी के उपचाराधीन मरीजों की तादाद बढ़कर 3 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग (health department) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) की जिला इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि 50 वर्षीय पुरुष और 36 वर्षीय महिला में कोरोनावायरस (coronavirus) संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
मालाकार ने बताया कि दोनों मरीजों में महामारी के कोई लक्षण नहीं हैं और उन्हें उनके घर में क्वारंटाइन में रखकर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 50 वर्षीय पुरुष हाल के दिनों में शहर से बाहर नहीं गया था जबकि 36 वर्षीय महिला कुछ रोज पहले ही कोलकाता से लौटी है।
 
मालाकार ने बताया कि दोनों मरीजों के नमूने पूर्ण जीनोम अनुक्रमण जांच के लिए भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजे गए हैं ताकि पता चल सके कि वे कोरोनावायरस के किस स्वरूप से संक्रमित हैं? उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस से संक्रमित 55 साल की महिला भी उसके घर में क्वारंटाइन में उपचाराधीन है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

अगला लेख