Hanuman Chalisa
✕

बड़ी खबर, गुजरात में 2 विधायक कोरोना पॉजिटिव, पूर्व मंत्री वेंटिलेटर पर

Updated: मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (15:40 IST)
गांधीनगर। गुजरात में दो और विधायकों को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की पुष्टि हुई है। सत्तारूढ़ भाजपा के सूरत जिले के कामरेज के विधायक वीडी झालावाड़िया तथा बनासकांठा जिले के वाव की कांग्रेस विधायक गनीबेन ठाकोर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व में कोरोना संक्रमित पाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी को सांस लेने में तकलीफ के चलते अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को जीवनरक्षक प्रणाली यानी वेंटिलेटर पर रखा गया है।
 
हालांकि उनकी तबीयत अब स्थिर बनी हुई है। उन्हें पिछले माह के उतरार्द्ध में कोरोना संक्रमित पाया गया था। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। भाजपा और कांग्रेस के कुछ अन्य विधायक भी पूर्व में कोविड-19 संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
 
ज्ञातव्य है कि गुजरात में अब तक कोरोना के 37 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इनमें से 1970 से अधिक की मौत भी हो चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बदरुद्दीन शेख भी मृतकों में शामिल हैं। (वार्ता)

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

LIVE: दिल्ली की हवा जहरीली, एम्स के पास AQI 400 पार

ईरान युद्ध की वजह से हारे मध्यावधि चुनाव? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा कबूलनामा

Top News 5 November: ईरान युद्ध की वजह से हारे ट्रंप, अग्निपथ योजना में बदलाव और मेटा पर FIR

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

अगला लेख