biodatamaker
✕

Covid India Update: Corona अब उतार पर, केवल 2961 नए मामले व 17 की मौत

Updated: शनिवार, 6 मई 2023 (11:58 IST)
Covid India: नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (Covid 19) के 2,961 नए मामले आए जबकि उपचाराधीन मरीजों (patients) की संख्या घटकर 30,041 हो गई। 1 दिन पहले उपचाराधीन रोगियों की संख्या 33,232 थी। नए मामले आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,67,250) हो गई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,05,550 हो गई है और 17 लोगों की मौत हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 17 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,31,659 हो गई। मृतकों की इस संख्या में केरल में कोविड-19 से मौत की पुष्टि के बाद के 9 मामले भी शामिल हैं।
 
नए मामले आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,67,250) हो गई है। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,05,550 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.07 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोविड-19 टीके की अब तक 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख