Hanuman Chalisa

इंदौर में Corona के 181 नए मरीज मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार के नजदीक

Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (03:11 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के सबसे सुंदर महानगर इंदौर (Indore news) में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी में लगातार इजाफा हो रहा है और बड़ी संख्या में नए मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को 181 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार के नजदीक पहुंच गया है। 3 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 356 हो गई है। यह जानकारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई।
 
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार शहर में 1657 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 1441लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 181 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हजार 967 हो गई है।
 
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार शुक्रवार को 1657 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 1 लाख 91 हजार 332 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। विभिन्न अस्पतालों से 90 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 7524 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3087 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
जारी रहेगा रात का कर्फ्यू : जिला प्रशासन ने  कहा कि फिलहाल रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत देश के अधिकांश शहरों में रात का कर्फ्यू हटा लिया गया है लेकिन इंदौर में बड़ी संख्या में मिल रहे लगातार कोरोना मरीजों के कारण रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। सांसद शंकर लालवानी के अनुसार कर्फ्यू में सख्ती नहीं बरती जा रही है लेकिन इसे जारी रखना जरूरी है।
 
गणेश चतुर्थी पर सतर्कता : 22 अगस्त को घर घर में गणेश जी विराजने वाले हैं। कोरोना के कारण सार्वजनिक स्थलों पर गणेश की मूर्ति की स्थापना नहीं होगी। इंदौर में यूं भी गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व रहा है। इस बार पुणे के दगडू सेठ और मुंबई के लालबाग के राजा की प्रतिकृति महाराष्ट्र से आई हैं, जो बड़ी संख्या में बिक भी गई। गणेश प्रतिमाओं की बिक्री के लिए शहर में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख