sundarkand

पुणे में Sputnik V का क्लीनिकल ट्रायल, 17 लोगों को लगाया गया टीका

Updated: रविवार, 6 दिसंबर 2020 (19:59 IST)
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के एक अस्पताल में मानव परीक्षण के तहत 17 स्वयंसेवकों को रूस के स्पूतनिक वी (Sputnik V) कोरोनावायरस टीका लगाया गया है। डॉक्टरों ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
यह टीका गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलोजी एंड माइक्रोबायोलॉजी और रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) द्वारा मिलकर विकसित किया गया है। खबरों के अनुसार भारत ने रूस से इस टीके की 10 करोड़ खुराक खरीदी है।
ALSO READ: COVID-19 in India : देशभर में Corona के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4.03 लाख हुई
यहां नोबल अस्पताल के ‘क्लीनकल रिसर्च डिपार्टमेंट’ के प्रमुख डॉ. एसके राउत ने कहा कि मानव परीक्षण के तहत पिछले तीन दिनों में 17 स्वस्थ स्वयंसेवकों को स्पुतनिक टीका लगाया गया है। बृहस्पतिवार को यह प्रकिया शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि जिन्हें टीका लगाया गया है, वे सभी अगले कुछ दिनों तक निगरानी में रहेंगे। डॉक्टरों ने कहा कि स्वयंसेवकों का चयन निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया गया था क्योंकि वे स्वस्थ होने चाहिए थे।  
 
फाइजर ने मांगी डीसीजीआई से अनुमति : ब्रिटेन और बहरीन में इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर ने अपनी कोरोना वैक्सीन के भारत में आपात इस्तेमाल के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से अनुमति मांगी है।
ALSO READ: शरद पवार ने मोदी सरकार को चेताया, हल्के में न ले किसान आंदोलन
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार फाइजर ने मंजूरी के लिए डीसीजीआई के समक्ष आवेदन पेश किया है। हालांकि डीसीजीआई ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है और न ही फाइजर ने इस जानकारी की पुष्टि की है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय ने भी इस जानकारी की न ही पुष्टि की है और न ही इसका खंडन किया है।
 
अगर भारत में फाइजर की वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए डीसीजीआई की अनुमति मिल जाती है तो यह ऐसा करने वाला दुनिया का तीसरा देश होगा। बहरीन ने गत शुक्रवार को घोषणा की थी कि उसने भी फाइजर के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।
ALSO READ: COVID-19 : चीन ने की Corona Vaccine को बड़े स्तर पर बाजार में उतारने की तैयारी
भारत में अब तक 96,44 ,222 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 94 प्रतिशत से अधिक व्यक्ति यानी 91,00,792 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 1,40,182 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस तरह देश में फिलहाल संक्रमण के 4,03,248 मामले ही सक्रिय हैं। (वार्ता/भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख