sundarkand
✕

इंदौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के नजदीक, 169 नए मरीज मिले

Updated: बुधवार, 12 अगस्त 2020 (03:23 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की औद्योगिक और सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले भले ही इंदौर में मंगलवार को 1 मौत हुई हो लेकिन नए मरीजों की तेज रफ्तार चिंता का सबब बनी हुई है। शहर में फिर 169 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9069 पर पहुंच गया। शहर में अब तक कोरोन से 337 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। 
 
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार मंगलवार को 2638 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट में 2449 लोग निगेटिव और 169 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। नए मरीजों को मिलाकर शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हजार 69 हो गई है।
 
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार 3842 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 1 लाख 62 हजार 560 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। मंगलवार को 75 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 6076 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल 2656 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख