Hanuman Chalisa
✕

Corona से चीन में आफत, भारत में राहत: 163 नए मामले और केवल 3 की मौत

Updated: शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (12:23 IST)
नई दिल्ली। चीन में कोरोना से हाहाकर मचा हुआ है, जबकि भारत में राहत है। आज 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 163 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,76,678 पर पहुंच गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,380 रह गई है। पिछले 24 घंटों में केवल 3 मरीजों की ही मौत हुई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण से 2, जबकि दिल्ली में 1 और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,30,690 हो गई है, वहीं संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में 6 नाम और जोड़े हैं।
 
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,380 रह गई है, जो कुल मामलों का 0।01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 22 मामलों की कमी दर्ज की गई है। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98।80 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार भारत में अभी तक कुल 4,41,42,608 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्युदर 1।19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220।03 खुराक दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख