biodatamaker
✕

Corona India Update: कोरोना उतार पर, 1580 नए मामले और उपचाराधीन मरीज भी घटे

Updated: शुक्रवार, 12 मई 2023 (12:52 IST)
Corona Update: नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 (Covid 19) के 1,580 नए मामले सामने आए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 19,613 से घटकर 18,009 हो गई है। शु्क्रवार को यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों से मिली। उपचाराधीन मामले कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,76,599) हो गई है। उपचाराधीन मामले कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,28,417 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। कोविड महामारी की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,753 हो गई है।
 
जान गंवाने वालों में संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में 12 नाम जोड़े हैं। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख