kundali milan
✕

Corona से एक दिन में महाराष्ट्र में 155, दिल्ली में 118 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 21 नवंबर 2020 (15:37 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में इस सक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 155 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 118 लोगों की मौत हुई है।
 
कोरोना से प्रभावित इन दोनों ही राज्यों में हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या घटी है। महाराष्ट्र में कोरोना से अबतक 46,511 लोगों की जान जा चुकी है, जो देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का लगभग 35 प्रतिशत है। वहीं, दिल्ली में कोरोना से बीते कुछ दिनों में मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है और अब तक 8159 लोगों की जान जा चुकी है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 46,232 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 90.50 लाख के पार पहुंच गई है। 
 
स्वस्थ होने वालों की संख्या 84.78 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 564 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1,32,736 हो गया है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 4047 की कमी के बाद अब सक्रिय मामले घटकर 439,747 हो गए है। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख