biodatamaker
✕

Covid 19 : राजस्थान में कोरोना से 15 साल के किशोर की मौत, 2678 संक्रमित

Updated: शनिवार, 2 मई 2020 (11:19 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 3 और लोगों की मौत हो गई और इसमें 15 साल का एक किशोर भी शामिल है। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 65 हो गई है। इस बीच 12 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,678 हो गई।
ALSO READ: Ground report नागौर से, Corona के डर से किले में तब्दील राजस्थान का एक गांव
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को जयपुर में 2 और जोधपुर में 1 संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई। उन्होंने बताया कि चांदपोल के 15 साल के 1 किशोर को शुक्रवार को यहां जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसका शुक्रवार को ही निधन हो गया। जयपुर में 55 वर्षीय तथा जोधपुर में 67 साल के 1 व्यक्ति की मौत हुई है।
ALSO READ: राजस्थान रॉयल्स ने कोविड-19 राहत कोष के लिए धन जुटाने की पहल शुरू की
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। अकेले जयपुर में 36 लोगों की मौतें हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं राज्य में शुक्रवार सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले आए जिनमें जयपुर में 5, जोधपुर में 2, धौलपुर में 2 व अजमेर, चितौड़गढ़ तथा कोटा में आया 1-1 नया मामला भी शामिल हैं।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

अगला लेख