dharma sangrah
✕

खुशखबर, इंदौर में Corona कंट्रोल में, सिर्फ 142 नए मरीज मिले, 4726 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

Updated: सोमवार, 26 अक्टूबर 2020 (02:02 IST)
इंदौर। जिस तरह देश में 7 महीनों के बाद कोरोनावायरस (Coronavirus) कंट्रोल में आ गया है, ठीक उसी तरह इंदौर (Indore news) में भी अब लगता है कि स्थितियां नियंत्रण में आती जा रही है क्योंकि कई महीनों के बाद सिर्फ 142 नए को‍रोना पॉजिटिव मरीज ही सामने आए हैं। यही नहीं रविवार को सिर्फ 2 ही मौतें हुई हैं। कोरोना अब तक 679 लोगों को मौत की नींद सुला चुका है।
 
उक्त जानकारी देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार शहर में 4881 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 4726 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 142 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 33 हजार 459 हो गई है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि रविवार को 1050 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 3 लाख 82 हजार 560 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 1 लाख 1 हजार 731 है। 
 
रविवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 97 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 29440 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3340 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

अगला लेख