sawan somwar

द. अफ्रीका में भारत से आए मालवाहक पोत के चालक दल के 14 सदस्य निकले संक्रमित

Updated: बुधवार, 5 मई 2021 (10:48 IST)
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में भारत से आए मालवाहक पोत के चालक दल के 14 सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यह मालवाहक पोत भारत से दक्षिण अफ्रीका के डरबन आया। दक्षिण अफ्रीका की 'ट्रांसनेट नेशनल पोर्ट अथॉरिटी' ने इस बात की जानकारी दी।
 
ट्रांसनेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि मालवाहक जहाज पर तैनात एक चीफ इंजीनियर की मौत कोविड-19 से नहीं, बल्कि दिल का दौरा पड़ने से हुई है। रविवार को यह जहाज डरबन पहुंचा जिसके बाद चालक दल के सभी 14 सदस्यों की जांच की गई जिसमें सभी संक्रमित पाए गए। चालक दल के सभी सदस्यों को क्वारंटाइन में रखा गया है और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
 
ट्रांसनेट ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि पूरे जहाज को क्वारंटाइन में रखा गया है और किसी को भी जहाज से बाहर जाने अथवा प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है। यह कंपनी की जिम्मेदारी है कि इस पोत के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जाए।
 
बंदरगाह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर बताया कि पोत पर कम से कम 200 कर्मचारी काम कर रहे थे और रविवार शाम से ही जहाज से करीब 3 हजार टन चावल उतारने का काम किया जा रहा था। चावल 50-50 किलोग्राम की बोरियों में भरा हुआ था।
 
इस खबर के कारण आशंका पैदा हो गई है कि भारत में कोरोनावायरस की भयावह लहर के लिए जिम्मेदार वायरस का बी.1.617 स्वरूप दक्षिण अफ्रीका में भी पहुंच चुका है। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखिजे ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जहाज के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत से आने वाली सीधी उड़ानों पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। (भाषा)

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

भारत का बांग्लादेश को बड़ा झटका! बिजली हस्तांतरण पर लगेगा नया SNA शुल्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साझा किया समृद्ध मध्यप्रदेश 2047 का विजन, MP को नंबर-1 बनाने पर हुआ मंथन

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

मप्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 1 मौत, उज्जैन में रोज 200 बच्‍चे पहुंच रहे अस्‍पताल, सर्दी-खांसी से इंदौर में दहशत

अगला लेख