Hanuman Chalisa

ब्रिटेन के ब्रिस्टल में lockdown विरोधी प्रदर्शन को लेकर 14 लोग गिरफ्तार

बुधवार, 24 मार्च 2021 (17:44 IST)
लंदन। इंग्लैंड के दक्षिण पश्चिम शहर ब्रिस्टल में पुलिस ने बुधवार को कहा कि करीब 200 प्रदर्शनकारियों के दूसरे 'किल द बिल' लॉकडाउन विरोधी प्रदर्शन के लिए जुटने के बाद 14 गिरफ्तारियां की गई हैं। कुछ दिन पहले ऐसा ही एक प्रदर्शन हिंसक हो गया था।
 
स्थानीय एवन और सोमरसेट पुलिस ने बताया कि कोविड-19 लॉकडान कानून का उल्लंघन करने और राजमार्ग को बाधित करने समेत विभिन्न अपराधों में ये गिरफ्तारियां की गई हैं। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी को थामने के लिए जमावड़े पर पाबंदी है। मंगलवार रात के प्रदर्शन का जो फुटेज सामने आया है उनमें प्रदर्शनकारी 'आवर स्ट्रीट्स'और 'शेम ऑन यू' के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

ALSO READ: Corona Lockdown का एक साल, खत्म नहीं हुआ नौकरी का संकट, बेरोजगारी बनी परेशानी
पुलिस अधीक्षक क्लेयर आर्मिस ने कहा, 'यह बड़ी निराशाभरी बात है कि अधिकारियों को को उस दिन कार्रवाई करनी पड़ी जिस दिन हमें उन लोगों को याद करना चाहिए जिन्होंने पिछले साल कोविड-19 के चलते अपनी जान गंवाई। ब्रिस्टल के समुदायों ने इस वायरस को परास्त करने के लिए बहुत बलिदान दिए हैं और कठिन परिश्रम किया है। इस तरह उनके प्रयासों का अपमान करना लोगों के लिए अस्वीकार्य है।

ALSO READ: भोपाल में रविवार को था Lockdown, शराब नहीं मिली तो सैनिटाइजर पी गए, 3 भाइयों की मौत
 
तथाकथित 'किल द बिल' प्रदर्शनकारी सरकार के पुलिस, अपराध, सजा एवं अदालत विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं जो पुलिस को प्रदर्शन से निपटने के लिए और शक्तियां दे देगा। सप्ताहांत को प्रदर्शन हिंसक हो गया था और प्रदर्शनकारियों ने थाने पर हमला कर दिया था। इस हिंसा में 21 अधिकारी घायल हुए थे। (भाषा)

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

भदरसा अब 'भरत नगर', मुख्यमंत्री योगी के फैसले से भरत जी की तपोभूमि को मिला सम्मान

यूपी में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता : गडकरी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

अगला लेख