dharma sangrah
✕

टीकाकरण अभियान के 100 दिन पूरे, भारत में Covid 19 के 14.19 करोड़ टीके लगाए

Updated: सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (15:11 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड-19 टीके की कुल 14.9 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 25 अप्रैल को अभियान का 100वां दिन पूरा हो गया।

ALSO READ: बड़ी खबर, अब बढ़े हुए दामों पर ‍मिलेगी Corona Vaccine, जानिए कितनी रहेगी कीमत
 
सुबह 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 20,44,954 सत्रों के माध्यम से कुल मिलाकर टीकों की 14,19,11,223 खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें 92,98,092 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई और 60,08,236 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई। इसके अलावा अग्रिम मोर्चे के 1,19,87,192 कर्मियों को पहली और 63,10,273 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।

ALSO READ: Corona Vaccination : 18 प्लस वैक्सीनेशन के लिए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया...
 
इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,98,72,309 लोगों को पहली और 79,23,295 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है जबकि 45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के 4,81,08,293 को टीके की पहली खुराक और 24,03,633 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

ALSO READ: Corona Vaccine के 44 लाख डोज हुए बेकार
 
मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक दिए गए कुल टीकों में से 58.7 प्रतिशत टीके महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और केरल में हैं। पिछले 24 घंटों में टीके की करीब 10 लाख खुराकें दी गई हैं। टीकाकरण अभियान के 100वें दिन (25 अप्रैल को) 9,95,288 खुराकें दी गईं। कुल 11,984 सत्रों के जरिए 6,85,944 लाभार्थियों को पहली खुराक और 3,09,344 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

 
मंत्रालय ने यह भी बताया कि नए मामलों में से 70 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में हैं। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 3,52,991 मामले सामने आए हैं। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख