Daily Horoscope
✕

इंदौर में 7 माह में पहली बार लगातार तीसरे दिन Corona से कोई मौत नहीं, सिर्फ 126 नए मरीज मिले

Updated: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (02:37 IST)
इंदौर। इंदौर (Indore news) में 7 माह में पहली बार लगातार तीसरे दिन शहर में कोरोनावायरस (Coronavirus) से कोई नई मौत नहीं हुई और कुल मौतों का आंकड़ा 679 पर सीमित रहा। मार्च महीने से शहर में प्रतिदिन कम से कम 2 और अधिक से अधिक 7 मौतें दर्ज की गई थी लेकिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को किसी भी मरीज के मरने की खबर नहीं आई है। यही नहीं नए मरीजों में तेजी से गिरावट आई है। बुधवार को केवल 126 ही नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। 
 
देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार शहर में 4854 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 4721 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 126 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 33 हजार 845 हो गई है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि बुधवार को 1247 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 3 लाख 95 हजार 7 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 1 लाख 9 हजार 643 है। 
 
बुधवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 68 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 29988 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3178 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

अगला लेख