Hanuman Chalisa

Lockdown में फंसे अमेरिका से 121 भारतीय पहुंचे हैदराबाद

Updated: शनिवार, 16 मई 2020 (18:11 IST)
हैदराबाद। कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार ने 'वंदे भारत मिशन' की शुरुआत की है, जिसके तहत 121 भारतीय शनिवार को अमेरिका के नेवार्क से दिल्ली होते हुए हैदराबाद पहुंचे।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-1839 शनिवार तड़के 3 बजकर 14 मिनट पर उतरी। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मुख्य यात्री टर्मिनल के जरिए देश में प्रवेश दिया गया और इस दौरान परिसर को संक्रमण मुक्त रखने का पूरा ख्याल रखा गया।

एयरोब्रिज से लेकर पूरे टर्मिनल में यात्रियों के बीच सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों और विमान चालक दल के सदस्यों को 20-25 की टोलियों में विमान से बाहर लाया गया।

आव्रजन औपचारिकताओं के साथ-साथ हवाई अड्डे के स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी यात्रियों और चालक दल सदस्यों के शरीर के तापमान की जांच की। सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के बाद व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों से लैस केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) के जवानों की सुरक्षा में यात्रियों को आव्रजन औपचारिकता के लिए ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि यात्रियों के सामान को संक्रमण मुक्त करने के लिए उसे एक सुरंग से गुजारा गया, जिसकी व्यवस्था हवाई अड्डे पर की गई थी। सरकारी नियमावली के तहत यात्रियों को शहर के निर्धारित स्थानों पर 14 दिनों तक पृथकवास में रहने के लिए भेजा गया है।(भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख