Hanuman Chalisa

IndiGo की 4 उड़ानों के 12 यात्री Covid-19 से संक्रमित

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (21:01 IST)
नई दिल्ली। इंडिगो की 4 उड़ानों में यात्रा करने वाले कुल 12 ऐसे यात्रियों में कोविड-19 (Covid-19) के संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें इसके लक्षण नहीं थे। एयरलाइन ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के कारण करीब 2 महीने से बंद घरेलू विमान सेवाओं को सोमवार को बहाल किया गया, तब से तीन विभिन्न एयरलाइन के 16 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।
 
इंडिगो ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली-जम्मू की उड़ान से यात्रा करने वाले 3 मुसाफिरों को, बुधवार को बेंगलुरू-कोयंबटूर की यात्रा करने वाले 6 यात्रियों को बुधवार को दिल्ली-कोयंबटूर की उड़ान में सवार 2 यात्रियों को और इसी दिन बेंगलुरु-मदुरै के विमान में सवार एक यात्री को नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
उसने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इंडिगो की उड़ानों में यात्रा करने वाले कुछ यात्री 28 मई, 2020 को कोविड-19 संक्रमित मिले हैं जिनमें रोग के लक्षण नहीं थे। इनमें तीन यात्री 26 मई की दिल्ली से जम्मू की उड़ान संख्या 6ई 955 में सवार थे, 6 यात्री 27 मई को बेंगलुरु से कोयंबटूर की उड़ान संख्या 6ई 6992 में सवार थे, दो यात्रियों ने 27 मई को दिल्ली से कोयंबटूर की उड़ान संख्या 6ई 908 में यात्रा की थी।
 
इससे पहले एयरलाइन ने दिन में एक बयान में कहा कि 27 मई 2020 को बेंगलुरु से मदुरै जा रहे इंडिगो के विमान 6ई 7214 से यात्रा करने वाले एक यात्री को संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसमें कोई लक्षण नहीं थे। मदुरै के क्वारंटाइन सेंटर में उसकी कोविड-19 की अनिवार्य जांच की गई और रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
 
इंडिगो ने बताया कि यात्री ने विमान में सवार अन्य यात्रियों की तरह मास्क, ‘फेस शील्ड’ और दस्ताने पहनने सहित सभी एहतियाती उपाय किए थे।
 
एयरलाइन ने कहा कि हमारे विमानों को मानक संचालन प्रक्रिया के तहत नियमित रूप से संक्रमण मुक्त किया जाता है।
 
उसने कहा कि चालक दल के सदस्यों को भी 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है और सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत हम दूसरे यात्रियों को भी इसकी जानकारी दे रहे हैं ताकि हमारे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
 
स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा था कि सोमवार को दिल्ली होकर अहमदाबाद से गुवाहाटी जाने वाली उसकी एक उड़ान में सवार 2 यात्रियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
 
इससे पहले मंगलवार को इंडिगो ने कहा था कि 25 मई की शाम को उसकी चेन्नई से कोयंबटूर की उड़ान 6ई 381 में सवार एक मुसाफिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
 
एयर इंडिया ने बुधवार को बताया कि एलायंस एयर की राष्ट्रीय राजधानी से लुधियाना की उड़ान में सवार एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद चालक दल के 5 सदस्यों समेत कुल 41 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। (भाषा)

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख