sundarkand
✕

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इंदौर जेल से 116 कैदी रिहा

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2020 (19:29 IST)
इंदौर। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद कोरोना संक्रमण से कैदियों के बचाव के लिए सोमवार को इंदौर जेल से 116 कैदियों को रिहा किया गया। ये कैदी लंबे समय से इंदौर जेल में सजा काट रहे थे। कोरोना वायरस से कैदियों को बचाने के लिए उन्हें आज मास्क पहनाकर रिहा किया गया।  इससे पहले रिहा होने वाले सभी कैदियों की डॉक्टरी जांच भी हुई।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर जेलों में भीड़ कम करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार विचाराधीन कैदियों को 45 दिन की अंतरिम जमानत देकर जल्द ही रिहा करने का फैसला लिया था। 

मध्यप्रदेश सरकार ने सभी जेल अधीक्षकों से 5 वर्ष तक की सजा के प्रावधान वाले आपराधिक प्रकरणों में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों के अंतरिम जमानत के लिए आवेदन तत्काल संबंधित न्यायालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए थे।

सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई थी याचिका कोरोना आपदा के बीच जेलों में बंद कैदियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों को निर्देश दिया था कि सभी राज्यों को एक कमेटी बनाकर 7 साल से कम सजा वाले कैदियों, बंदियों को जमानत और पैरोल पर छोड़ा जाए।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

अगला लेख