suvichar

Corona virus: दुनियाभर में 2.50 लाख से अधिक लोग कोरोना की चपेट में, 11169 मरीजों की मौत

Updated: शनिवार, 21 मार्च 2020 (07:35 IST)
पेरिस। दुनियाभर में कोरोना वायरस के 2.50 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। एएफपी ने आधिकारिक सूत्रों के आधार पर शुक्रवार को यह आंकड़ा दिया। दुनिया के 163 देशों से इस रोग के कम से कम 2,62,671 मामले सामने आए और 11,169 मरीजों की मौत हो गई।
ALSO READ: इटली में Corona virus ने लगाए लाशों के ढेर, एक दिन में 627 लोगों की मौत
यह वायरस सबसे पहले चीन में दिसंबर में सामने आया, जहां उसने 80,976 लोगों को संक्रमित किया और 3,248 मरीजों की जान ले ली। इस रोग से सर्वाधिक 4,032 मौतें इटली में हुई हैं और उसके 47,021 मामले सामने आए।
 
जांच परीक्षण के आधार पर सामने आए ये आंकड़े संक्रमण के वास्तविक आंकड़े का महज एक अंश हो सकते हैं, क्योंकि कई देश बस बहुत गंभीर लक्षण वालों की ही जांच करते हैं।
फ्रांस में कोरोना वायरस से 78 और मौतें, अब तक 450 मरीजों की मौत :  फ्रांस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 78 और मौतें हो गईं जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 450 हो गई।
 
फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सलोमोन ने कहा कि फ्रांस में अब तक 12,612 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने चेतावनी कि इस बीमारी से संक्रमित असली आंकड़ों की तुलना में यह तो बहुत कम आंकड़ा है।
 
उन्होंने कहा कि इस वायरस के चलते 5,226 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं जिनमें से 1,300 सघन चिकित्सा कक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराए गए आधे मरीजे तो 60 साल या उसके आसपास के हैं।

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल आगे

E20 पेट्रोल पर नया विवाद, जयराम रमेश ने माइलेज और इंजन खराबी को लेकर सरकार से पूछे सवाल

बांकीपुर में प्रंशात किशोर ने कर दिया 'खेला', भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को झटका

CM धामी ने की बालेश्वर मंदिर आने की अपील, जानिए क्यों खास है चंपावत का यह शिवधाम?

Lovlina Borgohain ने ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में पकड़ी बड़ी गलती, भारत के नक्शे पर जताई आपत्ति

अगला लेख