sawan somwar

असम में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द

Updated: शुक्रवार, 18 जून 2021 (21:19 IST)
गुवाहाटी। असम सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से उत्पन्न हालात के मद्देनजर इस साल 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने यह जानकारी दी।

मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) व ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) समेत अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया।

पेगू ने बैठक के बाद कहा, कोविड-19 से उत्पन्न हालात के मद्देनजर 2021 की 10वीं और 12वीं की कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। मंत्री ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए शनिवार को एक-एक कमेटी बनाई जाएगी, जो परिणाम तैयार करने का फॉर्मूला सुझाएगी।

पेगु ने कहा, परिणाम रिकॉर्ड आधारित होंगे, विषय आधारित नहीं। वे स्कूलों और बोर्डों में उपलब्ध रिकॉर्ड पर आधारित होंगे। मंत्री ने कहा कि दोनों समितियां एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश कर देंगी और 31 जुलाई तक दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।(भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान : सीएम योगी

अगला लेख