ramcharitmanas
✕

Corona India Update: Corona के 1082 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, 7 और मरीजों की मौत

Updated: शनिवार, 5 नवंबर 2022 (12:40 IST)
नई दिल्ली। भारत में शनिवार को कोविड-19 के 1,082 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,59,447 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 15,200 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 7 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,486 हो गई है।
 
इन 7 मरीजों में वे 2 लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन: मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की सूची में जोड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मामले कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत हैं।
 
कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.78 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,13,761 हो गई है तथा मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.71 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस से जिन 5 मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 2 की दिल्ली तथा 1-1 मरीज की मौत महाराष्ट्र, सिक्किम और उत्तरप्रदेश में हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख