ramcharitmanas

माउंट एवरेस्ट : 100 पर्वतारोही और सहायक कर्मी Corona से संक्रमित, 408 पर्वतारोहियों को मिला था परमिट

Updated: शनिवार, 22 मई 2021 (19:51 IST)
काठमांडू। माउंड एवरेस्ट के कम से कम 100 पर्वतारोही और सहायक कर्मी कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए हैं। यह दावा एक विशेषज्ञ पर्वतारोही गाइड ने शनिवार को किया। हालांकि अभी तक नेपाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के पर्वतारोहियों में से किसी के कोविड-19 से संक्रमित होने से आधिकारिक रूप से इनकार करता रहा है।

ऑस्ट्रिया के लुकास फुरटेनबैक ने वायरस के भय के कारण पिछले सप्ताह अपना एवरेस्ट अभियान रोक दिया था। उन्होंने कहा कि उनका एक विदेशी गाइड और छह नेपाली शेरपा गाइड जांच में संक्रमित पाए गए हैं।

फुरटेनबैक ने काठमांडू में कहा, मुझे लगता है कि सभी संक्रमित मामले जिनके बारे में हमें पता है- (बचाव) पायलट, बीमाकर्ताओं से, डॉक्टरों से, अभियान नेतृत्वकर्ताओं से पुष्टि हुई है- मेरे पास पॉजिटिव जांच रिपोर्ट है इसलिए हम उसे साबित कर सकते हैं।
ALSO READ: 10 राज्यों के 54 DM के साथ बैठक में बोले PM मोदी- धूर्त और बहुरूपिया है Coronavirus
उन्होंने कहा, बेस कैंप में कम से कम 100 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित हैं और यह संख्या 150 या 200 जैसी कुछ हो सकती है। उन्होंने कहा कि एवरेस्ट आधार शिविर में जाहिर तौर पर कई मामले थे, क्योंकि वह देख सकते थे कि लोग बीमार थे और लोगों को अपने तंबू में खांसते हुए सुन सकते थे।
ALSO READ: Coronavirus महामारी के दौर के 10 सबक, आपने नहीं सीखे क्या?
इस सीजन में एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए कुल 408 विदेशी पर्वतारोहियों को परमिट जारी किए गए थे, जिन्हें अप्रैल से बेस कैंप में तैनात कई सौ शेरपा गाइड और सहायक कर्मियों ने मदद की थी। नेपाली पर्वतारोहण अधिकारियों ने देश के हिमालयी पहाड़ों के लिए सभी आधार शिविरों में पर्वतारोहियों और सहायक कर्मचारियों के बीच इस मौसम में संक्रमण का कोई मामला होने से इनकार किया है। पिछले साल महामारी के कारण पर्वतारोहण बंद कर दिया गया था।

नेपाली अधिकारियों से शनिवार को टिप्पणी के लिए तत्काल संपर्क नहीं हो सका। अन्य पर्वतारोही टीमों ने अपने सदस्यों या कर्मचारियों के बीच कोविड-19 का कोई मामला होने की घोषणा नहीं की है। एवरेस्ट आधार शिविर से नीचे लाए जाने के बाद कई पर्वतारोही संक्रमित पाए गए हैं।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख