sundarkand
✕

24 घंटे में 10 राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना का कोई मामला नहीं आया, स्वस्थ होने की दर 30 प्रतिशत तक बढ़ी

Updated: रविवार, 10 मई 2020 (23:51 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से निपटने की राह में कामयाबी की ओर बढ़ने का हवाला देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और स्वस्थ होने की दर 30 प्रतिशत से अधिक तक बढ़ गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,511 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यह एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है।
 
राष्ट्रीय राजधानी के मंडोली क्षेत्र में कोविड-19 के चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे हर्षवर्धन ने कहा कि देशभर में शनिवार को 86,000 नमूनों की जांच की गई और अब भारत की क्षमता प्रतिदिन 95,000 नमूने जांचने की है।
 
उन्होंने कहा कि भारत ने कोविड-19 के नमूने जांच करने के लिए एक प्रयोगशाला से शुरुआत की थी, जो अब बढ़कर 472 तक पहुंच गई है।
 
उन्होंने कहा कि अब देशभर में 4,362 कोरोना चिकित्सा केंद्र कार्यरत हैं, जहां मामूली संक्रमण के लक्षण वाले 3,46,856 मरीजों को रखा जा सकता है।
 
हर्षवर्धन ने कहा कि हम कोरोना वायरस से युद्ध में कामयाबी की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिन से मामले दोगुना होने की दर 12 दिन हो चुकी है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 30 प्रतिशत से अधिक है। कोविड-19 के करीब 60,000 मरीज में से लगभग 20,000 ठीक होकर घर जा चुके हैं।
 
उन्होंने ने यह भी बताया कि महामारी से निपटने में दिल्ली और 9 राज्य की सरकारों की सहायता के लिए केंद्रीय दलों को भेजा जा रहा है।
 
इनमें तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
 
हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक राज्य सरकारों को 72 लाख एन-95 मास्क और 36 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) का वितरण किया है।' केंद्रीय मंत्री ने महामारी से निपटने में संघर्ष कर रहे 'कोरोना योद्धाओं' की भी सराहना की।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार तक देश में संक्रमितों की संख्या 62,939 रही जबकि मृतकों की संख्या 2,109 तक पहुंच गई। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख