1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Virat Kohli changed 'DP' on Twitter in honor of police

विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर ने पुलिस के सम्मान में ट्विटर पर ‘डीपी’ बदली

Virat Kohli
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 महामारी के दौरान जान जोखिम में डालकर अपने काम पर मुस्तैद रहने वाली पुलिस की तारीफ करते हुए ट्‍विटर पर अपनी डीपी (प्रदर्शित तस्वीर) में महाराष्ट्र पुलिस का प्रतीक चिह्न लगाया है।
 
कोहली ने मुश्किल के हर समय में नागरिकों की मदद के लिए महाराष्ट्र पुलिस की तारीफ करते हुए लोगों से सोशल मीडिया में अपनी डीपी पर पुलिस का प्रतीक चिह्न को लगाने का आग्रह किया।
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 (टेस्ट और एकदिवसीय) शतक लगाने वाले इस खिलाड़ी ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र पुलिस किसी भी आपदा, हमले और उससे बनी परिस्थिति में नागरिकों के साथ खड़ी रहती है। आज जब वे सड़कों पर कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध का नेतृत्व कर रहे हैं, तो मैंने ट्‍विटर पर महाराष्ट्र पुलिस के प्रतीक चिह्न को अपनी डीपी पर लगाकर उन्हें सम्मान देने का फैसला किया है। इस प्रयास में आप मेरा साथ दें।’

कोहली के बाद तेंदुलकर ने भी पुलिसकर्मियों के सम्मान में अपने डीपी पर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगाया।
क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में एक माने जाने वाले तेंदुलकर ने ट्वीट किया ‘पूरे भारत और महाराष्ट्र पुलिस के जवानों को आभार, जो हमें सुरक्षित रखने के लिए 24/7 (सप्ताह के सातों दिन और चौबीसों घंटे) अथक प्रयास कर रहे हैं। जय हिन्द।’
 
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है। यहां इस बीमारी की चपेट में आने वालों का आंकड़ा 20,000 को पार कर गया है जबकि 700 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
अगला लेख
मां के साथ तस्वीरें शेयर करके भारतीय खिलाड़ियों ने मनाया ‘Mother's Day’