sawan somwar

Covid 19 : बड़ी खबर, देश में 1 दिन में 10 लाख से ज्यादा कोरोनावायरस टेस्ट

Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (12:36 IST)
नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप विकराल होने के साथ ही इसकी रोकथाम के लिए जांच भी दिनोदिन तेजी से रिकॉर्ड स्तर पर की जा रही है और 21 अगस्त को एक दिन में जांच का आंकड़ा 10 लाख से अधिक हो गया।
 
भारतीय चिकित्सा अनुंसधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से शनिवार को बताया गया कि 21 अगस्त को 
देश भर में कोरोना वायरस के 10 लाख 23 हजार 836 नमूनों की जांच की गई। परिषद के अनुसार 21 अगस्त तक कोरोना की कुल जांच 3,44,91,073 पर पहुंच गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 69,878 नए मामले और 945 मरीजों की वायरस ने जान ले ली।
 
देश में कोरोना के कुल मरीज 29,75,702 जिसमें से सक्रिय मामले 6,97,330 हैं और 22,22,578 लोग वायरस को मात दे चुके हैं। वायरस से मरने वाल़ों की कुल संख्या 55 हजार 794 पर पहुंच गई है।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

सरकारी गौशाला के पीछे चल रहा था करोड़ों का काला कारोबार: आईटीसी के नाम पर बन रही थीं नकली सिगरेट, ऐसे खुला राज

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन जाति व्यवस्था अभी भी जारी है: बॉम्बे हाईकोर्ट

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

अगला लेख