Hanuman Chalisa
✕

राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, 333 नए मामले

Updated: रविवार, 14 जून 2020 (00:59 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण से शनिवार को 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 282 हो गई है। इसके साथ ही 333 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 12,401 हो गई। इनमें से 2782 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।
ALSO READ: बड़ी खबर, राजस्थान ने अंतरराज्यीय सीमाएं फिर सील कीं, आने-जाने के लिए लेनी होगी अनुमति
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में 2 तथा भरतपुर और जयपुर में 4-4 और संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा अन्य राज्यों के 2 संक्रमितों की मौत यहां हुई है। इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 282 हो गई है।
 
उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 127 हो गई है जबकि जोधपुर में 27, कोटा में 18, अजमेर में 12 और भरतपुर में 15 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 18 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
 
उन्होंने बताया कि शनिवार को केवल जयपुर में कोरोनावायरस से 27 लोग संक्रमित पाए गए है। राजधानी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढकर 2505 पहुंच गई है।
 
वहीं शनिवार रात 8.30 बजे तक राज्य में संक्रमण के 333 नए मामले सामने आए। इनमें जोधपुर में 75, पाली में 62, भरतपुर में 39, जयपुर में 27, सीकर में 16, धौलपुर में 14, सिरोही में 13, झुंझुनू में 12, अजमेर और नागौर में 11-11, जालौर में 8, चुरू और दौसा में 7-7, बाड़मेर में 5 नए रोगी भी शामिल हैं।
 
राजस्थान में कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख