Hanuman Chalisa
✕

Covid 19 : ओडिशा में 1 लाख लोगों ने क्वारंटाइन अवधि पूरी की, मृत्युदर सबसे कम 0.46 प्रतिशत

Updated: बुधवार, 27 मई 2020 (09:17 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में 1 लाख लोगों ने क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर ली है। इनमें से ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूर हैं। मुख्य सचिव एके त्रिपाठी ने बताया कि ओडिशा के कोरोना वायरस प्रबंधन के मॉडल की सभी ने तारीफ की है। साथ ही यहां मृत्युदर देश में सबसे कम (0.46 प्रतिशत) है जिसकी भी सभी ने प्रशंसा की है।
 
उन्होंने कहा कि यह एक उभरता हुआ संकट है और इसलिए हमारी रणनीतियां भी सावधानीपूर्वक बनाई जानी चाहिए। हमारी प्रतिक्रिया तेज और लचीली है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में अभी कोविड-19 के 777 मामले हैं जबकि 733 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस संक्रामक रोग से राज्य में 7 लोगों की मौत हुई है।
 
त्रिपाठी ने कहा कि राज्य का ध्यान 4 चीजों पर केंद्रित है जिसमें राज्य लौटने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से पृथक करना, बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस की जांच, पंचायती राज संस्थाओं या समुदायों की भागीदारी और इस बीमारी की तरफ वैज्ञानिक रुख अपनाना शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि ओडिशा में राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक जांच की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य ने हर 10 लाख लोगों पर 2,861 नमूनों की जांच की है जबकि राष्ट्रीय आंकड़ा 2,360 है। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार ने अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए 15 दिन का सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) अभियान चलाने का फैसला किया है। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख