kundali milan
✕

देश में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 1,79,723 नए केस, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर हुए 4033

Updated: सोमवार, 10 जनवरी 2022 (12:43 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस के 1,79,723 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,57,07,727 पर पहुंच गई है जिनमें से अभी तक 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से आए ओमिक्रॉन स्वरूप के 4,033 मामले भी शामिल हैं।
 
ALSO READ: देश में कोरोना का कहर, महाराष्ट्र में 24 घंटों में कोरोना के 44 हजार से ज्यादा मरीज मिले, मुंबई में हाल बेहाल, बंगाल में बेकाबू रफ्तार
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोनावायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.29% और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 7.92% है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,23,619 हो गई है, जो करीब 204 दिनों में सबसे अधिक संख्या है जबकि 146 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,83,936 हो गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार ओमिक्रॉन के 4,033 मरीजों में से 1,552 स्वस्थ हो गए हैं या देश छोड़कर चले गए हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 1,216 मामले आए। इसके बाद राजस्थान में 529, दिल्ली में 513, कर्नाटक में 441, केरल में 333 और गुजरात में 236 मामले आए। देश में 1 दिन में संक्रमण के कुल 1,79,723 नए मामले आए जो 227 दिनों में सबसे अधिक हैं। पिछले साल 27 मई को 1,86,364 नए मामले आए थे।
Koo App

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख