ramcharitmanas
✕

घर पर आसानी से बनाएं स्वादिष्ट केक, पढ़ें ये काम के टिप्स...

Updated: शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (13:02 IST)
अगर आप क्रिसमस और नववर्ष पर घर पर केक बनाने की सोच रहे है तो नीचे दिए गए टिप्स आपके लिए बहुउपयोगी साबित हो सकते हैं। आप घर पर आसानी से स्वादिष्ट केक बना सकते हैं। फिर चाहे केक गोल हो या चौकोर, तिकोना या फिर किसी भी विशेष आकृति से बनाना हो, यह टिप्स आपके लिए लाभदायी है। 
 
* चीनी बिलकुल महीन पीसें और मैदे वाली छलनी से दो-तीन बार में छानें। 
 
* केक बनाते समय ध्यान रखें कि मैदा ज्यादा पुराना न हो। 
 
* मैदा एक ही दिशा में फेंटें, केक अच्छा फूलेगा। 
 
* केक बेक करने से पहले ओवन गर्म कर लें ताकि तापमान एक समान रहे। 
 
* बेकिंग डिश में जरा भी नमी नहीं रहना चाहिए, इसके लिए उसे अच्छी तरह सुखा लें अन्यथा केक ठीक से फूलेगा नहीं। 
 
* केक का सामान फ्रिज में से थोड़ा पहले निकालकर बाहर रख लें ताकि उनका तापमान सामान्य रहे।
 
* दूध डालना हो तो ठंडा न डालें बल्कि हल्का गुनगुना करके डालें। 
 
* केक अच्छी तरह फूले, इसके लिए एक दिन पहले मिश्रण को फेंटकर रख लें। 
 
* केक में सोडा या बेकिंग पावडर निर्धारित मात्रा से अधिक न डालें अन्यथा केक फटने लगेगा। 
 
* केक पकाते समय आंच एक समान रखें। यदि इलेक्ट्रिक ओवन में पकाएं तो तापमान 300 डिग्री से कम न रखें। 
 
* बेकिंग डिश में केक रखने से पूर्व उसे चिकना कर लें ताकि केक निकालने में आसानी रहे।
 
* यदि दो-तीन केक बनाने हों तो एक साथ न बनाकर एक-एक करके बनाएं।
 
* केक पक गया या नहीं, इसकी जांच करने के लिए साफ सलाई को केक के बीच में डालें। यदि केक सलाई में चिपके तो समझें कि पका नहीं है, यदि न चिपके तो समझिए केक तैयार है।
 
* यदि केक ज्यादा पक जाए या थोड़ा जल जाए तो तेज धार वाले चाकू से ऊपरी एवं किनारे वाला भाग काटकर आइसिंग करें। 
 
*आइसिंग के लिए ताजी क्रीम एवं आइसिंग का प्रयोग करें तथा आइसिंग सेट से ही आइसिंग करें। 

ALSO READ: डिलीशियस मिल्क मेड-कोको केक

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख