biodatamaker
✕

दिनभर तरोताजा रहना है तो अपनाएं ये खास 10 Tea Tips

Updated: मंगलवार, 21 जून 2022 (17:58 IST)
Tea
 
अधिकतर लोग बिना चाय (Tea) के सुबह की शुरुआत करना पसंद नहीं करते है, लेकिन चाय ऐसी हो जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद (Tea health benefits) हो। एक बढ़िया-सी चाय (Fresh Tea) हमें पूरे दिन एक्टिव रखने का काम करती है।

आइए पढ़ें चाय को और अधिक बढ़िया बनाने के 10 खास टिप्स- 10 Tea Tips
 
1. प्रतिदिन की नॉर्मल चाय को एक खास टेस्ट देने के लिए शकर की जगह ब्राउन शुगर, शहद या गुड़ का उपयोग करें, निश्चित ही यह चाय आपको पसंद आएगी। 
 
2. चाय में नीबू अथवा संतरे के छिलके डाल देने से चाय का स्वाद अच्छा हो जाता है। 
 
3. चाय को यदि आप ढंककर बनाएं तो आप अच्छी चाय का आनंद ले सकेंगी।

 
4. चाय की पत्ती प्रयोग करने से पूर्व 10 मिनट के लिए ओवन में गर्म करें, इससे चाय का स्वाद बढ़ जाएगा। 
 
5. चाय को बढ़िया बने इसके लिए आवश्यक है कि दूध की गुणवत्ता अच्छी हो।
 
6. थमर्स फ्लास्क अथवा गरम केतली में चाय रखने से कभी-कभी चाय में गंध आने लगती है। इससे बचने के लिए दूध को चीनी डालकर उबाल लें और फ्लॉस्क में भर दें। चाय पेश करते समय ही चाय की पत्ती डालें। आप हमेशा ताजी चाय का आनंद प्राप्त कर सकेंगे तथा हर समय खुद को तरो‍ताजा महसूस करेंगे।

 
7. गाढ़ी चाय बनाने के लिए आप चाय बनाते समय एक छोटा टुकड़ा दालचीनी का डालें।
 
8. मुलेठी डालकर बनाई गए चाय की डेली रुटीन से हटकर स्पेशल टेस्ट देती है। यह चाय आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
 
9. सादी चाय को नया स्वाद देने के लिए आप इसमें लौंग, अदरक, इलायची, तुलसी, दालचीनी जैसी चीजों को कूट कर इनका उपयोग करें। इस चाय का स्वाद रोजमर्रा की चाय से काफी हट कर और बेहतर होगा। 
 
10. अरेबिक चाय में सूखे नींबू प्रयोग में लाए जाते हैं, इसके लिए आप पानी को उबालकर फिर इसमें चाय पत्ती डालें और सूखे हुए नीबू के 2 टुकड़े दाल दें। अब चाय में उबाल आने पर शकर डालें और अंत में दूध डालकर छान लें। यह स्वाद भी आपको जरूर पसंद आएगा।

Winter Tea

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख